पशु बांझपन निवारण सेमिनार एवं शिविर का आयोजन
खोदावंदपुर बेगुसराय।
आज दिनांक 29 दिसंबर 2023 को कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय में बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के द्वारा भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम "पशुधन जागृति अभियान के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर सह जागरूकता अभियान" का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर पंकज कुमार, उपनिदेशक प्रसार शिक्षा बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, डॉक्टर रामपाल वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय, डॉक्टर सरोज कुमार वरीय वैज्ञानिक, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना एवं डॉक्टर रणवीर कुमार सिंह पशु वैज्ञानिक औषधि, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना ने संयुक्त रूप से किया
अपने संबोधन में डॉ रामपाल ने बांझपन निवारण शिविर के आयोजन को किसानों के लिए अत्यंत ही लाभप्रद और आवश्यक बताया उन्होंने पशुओं में बांझपन की कारणों पर भी चर्चा की उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपनिदेशक प्रसार, डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि दुधारू पशुओं में बांझपन की समस्या अति विकराल है तथा समय पर गर्भधारण नहीं कर पाने की वजह से किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है,
इसी समस्या के निवारण हेतु विश्वविद्यालय ने भारत सरकार, कृषि विज्ञान केंद्र और बिहार सरकार के पशुपालन विभाग के सहयोग से इस जागरूकता सेमिनार और शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य के 13 आकांक्षी जिलों में किया जा रहा है जिसमें बेगूसराय जिला भी चयनित है। सेमिनार को संबोधित करते हुए बवरीय वैज्ञानिक डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिला सहित पूरे बिहार राज्य के पशुओं में Anestrus अथवा समय पर गर्म न होना और Repeat Breeding अर्थात गर्भधारण नहीं करने की समस्या बहुतायत में है। शोध के द्वारा पता चला है कि पशुओं को संतुलित आहार के साथ मिनरल मिक्सर दिया जाए।
इस अवसर पर पशु बांझपन निवारण शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें बांझपन के अलावे परजीवी जनित रोग दस्त, थनैला, अफरा इत्यादि समस्या से ग्रसित पशुओं का निशुल्क उपचार किया गया तथा दवा भी वितरित की गई।मौके पर मौजूद किसानों ने कार्यक्रम की सराहना की। शिविर में लगभग 40 पशुओं का इलाज किया गया।
Comments
Post a Comment